Sunday, May 17, 2009

बारिश


दो दिन से बारिश चल रही है रूक रूककर, हवा भी कभी उसका साथ देने लगती है. कल शाम को एक इंद्रधनुष खिड़की से दिखाई दिया

Tuesday, May 05, 2009

किताबें दुकानों में

जैसा मुझे सूचित किया गया है कविता संग्रह " धूप के अँधेरे में "
और With Eyes
Closed(2008)[Poems in English Translation/Bilingual Collection] दिल्ली में इन दो
दुकानों में उपलब्ध होनी चाहिए.

Midland Book Shop
Shop #20
Aurobindo Place Market
Hauz Khas
Delhi-110016

इस मिडलैंड बुक शॉप के मालिक पिछले महीने लंदन विश्व पुस्तक मेले में मिले थे.

Full Circle Book Store
#5B
Khan Market
Jeewan Park
Delhi-110059

Sunday, May 25, 2008

नया कविता संग्रह


नया कविता संग्रह "धूप के अँधेरे में" पिछले डाक से सप्ताह मिला. पेपरबैक संस्करण है.

सूर्यास्त्र प्रकाशन
सी-43, पहली मंज़िल,
ग्रीनपार्क मेन मार्केट,
नई दिल्ली-110016
वर्ष: 2008
मूल्य : 125 रुपये
पृष्ठ संख्या: 112
ISBN: 978-81-903678-2-0


ईमेल से संपर्क।। info@suryastra.com

Monday, May 16, 2005

पिछले हफ्ते के आंरभ में खराब मौसम और तेज हवा चलने की संभावना सुनी थी , हवा तो कुछ तेज थी और थोड़ी बारिश भी हुई पर सप्ताह के अंत में धूप अच्छी रही, रविवार को मैं बगीचे के एक कोने में जमीन की खुदाई करता रहा, हमारा विचार है कि उस जगह को समतल कर वहाँ एक लकड़ी का सायबान बनाएँगे.

शनिवार को माइकेल पेलिन ने शहर में हॉलबॉर्न संग्रहालय में एक नई इमारत का उदघाटन किया, हमें एक निमंत्रण आया तो मैं भी सपरिवार चला गया, मौसम अच्छा था एक तस्वीर भी माइकेल पेलिन के साथ हो गई उसने कहा
... ha a north pole smile ! (उसकी एक किताब का नाम है Pole to Pole ,1992) यूँ तो वह अभिनेता (मोंटी पाइथन ) के रूप में जाना जाता है पर इधर हाल के बरसों में बीबीसी ने उसे यायावर भी बना दिया!

अभी फिर कुछ धूप है, थोड़ी हवा भी, पेड़ कुछ सुस्ती के साथ हरियाली को झूला दे रहे हैं, सोमवार जो है आज !
16.5.05